प्रशासन ने रोका पीपा पुल पर आवागमन
सरयू का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने पीपा पुल पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। रोक के बावजूद राहगीर जान जोखिम में डाल पीपा पुल तक पहुंच रहे हैं। यहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। मंगलवार को नदी का जलस्तर स्थिर रहा।
देवरिया : सरयू का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने पीपा पुल पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। रोक के बावजूद राहगीर जान जोखिम में डाल पीपा पुल तक पहुंच रहे हैं। यहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। मंगलवार को नदी का जलस्तर स्थिर रहा।
सोमवार को जल स्तर बढ़ने से पीपा पुल का उत्तरी एप्रोच पानी में डूब गया, जिससे पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन मंगलवार को पुल पर आवागमन पर रोक लगा दी है। बावजूद इसके परसिया देवार, विशुनपुर देवार और मऊ जनपद को जाने वाले लोग घुटने भर पानी से होकर पुल तक पहुंच रहे हैं। पुल पर कोई कर्मचारी तैनात न होने से इन्हें कोई रोकने वाला नहीं है और न ही पुल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम हैं।
इस संबंध में अवर अभियता मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए आवागमन बंद कर दिया गया है। जलस्तर घटने पर आवागमन शुरू होगा। लोगों को पुल के रास्ते यात्रा नहीं करनी चाहिए।