Move to Jagran APP

ओमप्रकाश के संघर्षों से शिक्षक समाज को मिली उपलब्धि

शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष ध्रुव नारायण मिश्र ने कहा कि नए अध्यापक उनके कार्यशैली और संघर्षों से प्रेरणा लें। जिलामंत्री दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का जो संघर्ष उन्होंने शुरू किया हम उसे आगे ले जाएंगे उन्होंने कहा कि अगर हम संघर्ष नहीं करेंगे तो सरकार हमारी उपलब्धियां छीन लेगी। विजय भारत सिंह ने कहा कि उन्होंने शिक्षकों के लिए बहुत संघर्ष किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 11:26 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 11:26 PM (IST)
ओमप्रकाश के संघर्षों से शिक्षक समाज को मिली उपलब्धि
ओमप्रकाश के संघर्षों से शिक्षक समाज को मिली उपलब्धि

देवरिया: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में रविवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि उनके आदर्श, उनकी नीतियां आज भी पथ प्रदर्शक के रूप में हमारा मार्ग दर्शन कराती हैं। उनके संघर्षों ने शिक्षक के लिए बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल कराई है। शिक्षक समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा।

loksabha election banner

शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष ध्रुव नारायण मिश्र ने कहा कि नए अध्यापक उनके कार्यशैली और संघर्षों से प्रेरणा लें। जिलामंत्री दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का जो संघर्ष उन्होंने शुरू किया, हम उसे आगे ले जाएंगे, उन्होंने कहा कि अगर हम संघर्ष नहीं करेंगे तो सरकार हमारी उपलब्धियां छीन लेगी। विजय भारत सिंह ने कहा कि उन्होंने शिक्षकों के लिए बहुत संघर्ष किया। मिश्री लाल ने कहा कि वह बेहद सरल-सहज और लोकप्रिय नेता था। उमाशंकर पाठक, रामाधार यादव, इकरामुल हक, मोहन सिंह, उमाशंकर दास, अभिषेक पांडेय, गोरखनाथ गुप्ता, राजेश गुप्त, अशोक तिवारी, रामप्रताप यादव, अरविद चौधरी, राघवेंद्र पांडेय, राम प्रकाश शर्मा, विवेकानंद मिश्र, प्रशांत द्विवेदी, रमेश चंद तिवारी, अशोक कुमार शुक्ल, सुनील कुशवाहा, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। ओमप्रकाश शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि

शिक्षक-कर्मचारी संघर्ष समिति के तत्वावधान में भीखमपुर रोड में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि मनाई गई। समिति के संयोजक उमाशंकर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के शिक्षकों ने जो संघर्ष किया, उसी का परिणाम है कि आज शिक्षक समुदाय समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी रहा है। अजीत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के सुनियोजित षड़यंत्र के कारण विधान परिषद का चुनाव शर्मा जरूर हार गए, लेकिन उनके जज्बे में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। रामरक्षा दुबे, प्रेम चंद्र मिश्र,डा.महेंद्र राय, कृष्ण मोहन सिंह, बीडी पांडेय,राजेश राय, डा.नीतेश गोंड़, विपिन श्रीवास्तव, शैलेंद्र सैनी,धर्मेंद्र तिवारी, अखिलेश नंदन श्रीवास्तव, जवाहर यादव, बेचन यादव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.