Move to Jagran APP

अनियमितता में लेखा व निर्माण लिपिक पर गिरी गाज

शासन की सख्ती से कर्मचारियों में हड़कंप

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 10:35 PM (IST)
अनियमितता में लेखा व निर्माण लिपिक पर गिरी गाज
अनियमितता में लेखा व निर्माण लिपिक पर गिरी गाज

देवरिया: नगरपालिका परिषद गौरा-बरहज के दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। दोनों पर निर्माण और टेंडर में नियमों के विपरीत कार्य करने की शिकायत की पुष्टि के बाद के शासन ने कार्रवाई की है। लेखा लिपिक और निर्माण लिपिक के तीन वार्षिक वेतन वृद्धि स्थाई रूप से घटाने और सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि करने का आदेश अनुसचिव ने जिलाधिकारी अमित किशोर को दिया है। बड़ी कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप है।

loksabha election banner

हिदू युवा वाहिनी के जिलामंत्री जितेंद्र भारत ने लेखा लिपिक अनूप साहा, निर्माण लिपिक महेश यादव के विरुद्ध निर्माण कार्यो एवं निविदा प्रकाशन में हेरफेर की शिकायत उच्चाधिकारियों सहित शासन से की थी। प्रशासन ने इसकी जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। जांच में दोषी पाए जाने पर अनुसचिव ने दोनों नगरपालिका कर्मचारियों की तीन वार्षिक वेतन वृद्धि स्थाई रूप से बाधित करने और प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का आदेश दिया है। नगरपालिका कर्मचारियों की कार्य में अनियमितता को लेकर शासन ने पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी केसी पांडेय ने बताया कि पत्र मिला है। आदेश के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.