एपीजे अब्दुल कलाम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत
देवरिया के कर्मयोगियों ने वितरक दिवस के रूप में मनाई पूर्व राष्ट्रपति की जयंती।
देवरिया: सदर रेलवे स्टेशन स्थित वितरण केंद्र पर गुरुवार को कर्मयोगियों ने पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती वितरक दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान केक काटा गया।
मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह ने कहा कि सभी यह जानते हैं कि डा. कलाम का प्रारंभिक जीवन संघर्षों से भरा रहा। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। अखिल भारतीय समाचार पत्र वितरक संघ के जिलाध्यक्ष तंजीम अहमद गुडडू ने कहा कि समाज के हर वर्ग को पूर्व राष्ट्रपति के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। जिला महामंत्री आजम खान राजा ने कहा कि हमारे वितरक समाज में बहुत से धुरंधर पैदा हुए, जिन्होंने समाज को बहुत कुछ दिया, या यह कहें कि वितरक वर्ग से बहुत कुछ लिया। आज कोई कलाकार है, कोई राजनेता। वितरक समाज को असली सम्मान किसी ने दिया तो वह थे, कलाम साहब। उन्हें वितरक समाज अपना आदर्श मानता है।
लोकेश तिवारी, दिलीप गुप्ता, राजेश करौंदी, लोहा सिंह, पवन कुमार गुप्ता, सुरेंद्र राय, जितेंद्र यादव, मणीकांत तिवारी, राकेश तिवारी, अशोक तिवारी, हरिवंश चौरसिया, लालू श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश तिवारी, दीपू, सोनू अग्रवाल, नुरहसन, अनिल शर्मा, राजू यादव व मीडिया प्रभारी अविनाश सिंह , नदीम अहमद समेत अन्य कर्मयोगी मौजूद रहे।
याद किए गए मिसाइल मैन
खरजरवा स्थित कलिद इंटर कालेज में पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य वकील सिंह ने कहा कि उन्हें मिसाइल मैन के रूप में लोग जानते थे। उनकी लिखी पुस्तकें सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। राम सुमेर पांडेय आदि मौजूद रहे।