Move to Jagran APP

बीस ग्राम पंचायतों में छोड़ी गई 9500 गंबूजिया मछली

शासन के निर्देश पर मत्स्य विभाग द्वारा गौरीबाजार विकास खंड के दो तालाबों से निकालकर साढ़े नौ हजार गंबूजिया मछली शुक्रवार को बीस ग्राम पंचायतों के तालाबों में छोड़ी गई। इसके अलावा महराजगंज के लिए 10 हजार गंबूजिया मत्स्य बीज संवर्धन हेतु उपलब्ध कराया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 11:32 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 11:32 PM (IST)
बीस ग्राम पंचायतों में छोड़ी गई 9500 गंबूजिया मछली
बीस ग्राम पंचायतों में छोड़ी गई 9500 गंबूजिया मछली

देवरिया : शासन के निर्देश पर मत्स्य विभाग द्वारा गौरीबाजार विकास खंड के दो तालाबों से निकालकर साढ़े नौ हजार गंबूजिया मछली शुक्रवार को बीस ग्राम पंचायतों के तालाबों में छोड़ी गई। इसके अलावा महराजगंज के लिए 10 हजार गंबूजिया मत्स्य बीज संवर्धन हेतु उपलब्ध कराया गया है।

loksabha election banner

गौरीबाजार विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पोखर¨भडा स्थित रामजानकी मंदिर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निर्मित सिस्टर्न यानी टैंक ये ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधानों के सहयोग से 9500 गंबूजिया मत्स्य बीज का संचय किया गया। साथ ही महराजगंज के लिए 10 हजार गंबूजिया मत्स्य बीज संवर्धन के लिए उपलब्ध कराया गया। हर ग्राम पंचायतों के तालाबों में पांच-पांच सौ गंबूजिया मछली छोड़ी गई। उसमें ग्राम पंचायत विनायक, रैश्री, मठिया तिवारी, बड़हरा, चरियांव, केशवबारी, बढ़ई पुरवां, सिरसिया, सबना परशुराम, अकटही उर्फ मटियरी, गहिला दुधैला, रामलक्षन, रामनगर, शिवपुर करिहवां, अर्जुनडीहा, बभनौली मठ, नरायनपुर तिवारी, परसिया, चंपापुर, रामपुर जियन के तालाब में छोड़ी गई है। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर प्रसाद, मत्स्य निरीक्षक आनंद कुमार, रामदबर, मत्स्य विकास अधिकारी वेंकटेश्वर त्रिपाठी, संत गोपाल मणि, अमरनाथ, विनोद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.