Move to Jagran APP

शहर से निकल रहा हर दिन 80 टन कचरा, नहीं लगा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

शहर से निकलने वाले कूड़ा-कचरा के निस्तारण के लिए सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तैयार नहीं हो सका है। जिसके चलते कूड़ा निस्तारण की अच्छी व्यवस्था नहीं हो सकी है। कूड़ा इधर-उधर गिरा जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 10:37 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 10:37 PM (IST)
शहर से निकल रहा हर दिन 80 टन कचरा, नहीं लगा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
शहर से निकल रहा हर दिन 80 टन कचरा, नहीं लगा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

देवरिया: शहर से निकलने वाले कूड़ा-कचरा के निस्तारण के लिए सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तैयार नहीं हो सका है। जिसके चलते कूड़ा निस्तारण की अच्छी व्यवस्था नहीं हो सकी है। कूड़ा इधर-उधर गिरा जा रहा है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन प्लांट लगाने के लिए 3.75 करोड़ रुपये भी कार्यदायी संस्था दिया गया है।

loksabha election banner

शहर से प्रतिदिन 75 से 80 टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा निस्तारण के लिए दो साल पहले उसरा बाजार में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के लिए दो करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से भूमि खरीदी गई है। नगरपालिका ने चारो तरफ दीवार भी खड़ी कर दी है, लेकिन अभी तक वहां प्लांट की स्थापना नहीं हो सकी है। प्लांट तैयार करने में साढ़े छह करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्लांट का निर्माण न होने से उसरा बाजार में कूड़ा नहीं गिराया जा रहा है। कूड़ा गिराने की व्यवस्था न होने से नगरपालिका खाली प्लाटों में कूड़ा गिरा रहा है। प्लांट में शहर से निकलने वाले कूड़ा से खाद व प्लास्टिक के सामान बनाए जाएंगे, प्लांट निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को को जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका के अध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि प्लांट के लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को धन बहुत पहले ही दे दिया गया है। प्लांट तक जाने के लिए सड़क नहीं थी, सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने प्लांट निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। अभी लोगों के कहने पर उनके खेतों में कचरा गिराया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.