Move to Jagran APP

जीवन भर साथ निभाने का वादा, परिणय सूत्र में बंधे 32 जोड़े

सिद्धि पूर्वांचल ट्रस्ट देवरिया के तत्वावधान में जीआइसी इंटर कालेज के मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 32 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें से 30 जोड़े हिदू रीति-रिवाज से और दो जोड़े मुस्लिम रीति-रिवाज से एक दूजे के हुए। शाम से लेकर देर रात तक वैदिक मंत्रों के अलावा शहनाई गूंजती रही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 12:16 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 06:24 AM (IST)
जीवन भर साथ निभाने का वादा, परिणय सूत्र में बंधे 32 जोड़े
जीवन भर साथ निभाने का वादा, परिणय सूत्र में बंधे 32 जोड़े

देवरिया: सिद्धि पूर्वांचल ट्रस्ट देवरिया के तत्वावधान में जीआइसी इंटर कालेज के मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 32 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें से 30 जोड़े हिदू रीति-रिवाज से और दो जोड़े मुस्लिम रीति-रिवाज से एक दूजे के हुए। शाम से लेकर देर रात तक वैदिक मंत्रों के अलावा शहनाई गूंजती रही। आयोजन के शहर से लेकर आस पास गांवों के लोग भी देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे।

loksabha election banner

सबसे पहले महारानी चंडिका छात्रावास पर सभी लोग एकत्रित हुए और यहां से बरात की शक्ल में पैदल पोस्टमार्टम चौराहा, कोतवाली रोड होते हुए जीआइसी मैदान पहुंचे। यहां सभी अपने-अपने स्थान पर बैठे और शादी की रस्म को पूरे विधि-विधान से पूरा किया गया। शादी व निकाह के बाद विदाई में बेड, पंखा, बर्तन, सिलाई मशीन, मिठाई, आलमारी, बक्सा, साड़ी, रजाई, गद्दा, चांदी की पायल बिछ़ुआ आदि दिया गया। इस बीच कोमल पाल के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शिव पार्वती का भावपूर्ण नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।

नव दंपति को आशीर्वाद देते हुए नंद किशोर पाल, रवि पाल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया। यहां मुख्य रूप से विजय शंकर पाल, राजेश यादव, सुरेंद्र शर्मा, शशिकांत सैनी, तेज बहादुर यादव, जावेद अहमद, ओंकार नाथ तिवारी, पंकज गुप्ता, राहुल गुप्ता, शंकर सैनी, पिटू गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.