Move to Jagran APP

255 इंडिया ????? हैंडपंप खराब, शद्ध जल ?? ????

जागरण संवाददाता बरहज गर्मी के साथ ही पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। गांवों में चौराह

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 12:00 AM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 12:00 AM (IST)
255 इंडिया ?????  हैंडपंप खराब, शद्ध जल ?? ????
255 इंडिया ????? हैंडपंप खराब, शद्ध जल ?? ????

जागरण संवाददाता, बरहज : गर्मी के साथ ही पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। गांवों में, चौराहों पर और सरकारी परिसरों में लगे पेयजल के इंडिया मार्क हैंडपंप जवाब दे गए हैं। पंचायत चुनाव होने से मरम्मत का कार्य ठप हो गया है। बरहज विकास क्षेत्र में 105 और भलुअनी में करीब 150 इंडिया मार्क हैंडपंप खराब हैं।

loksabha election banner

गांवों के लोग शुद्ध जल के लिए इंडिया मार्क हैंडपंपों पर निर्भर हैं। बरहज के रामजानकी मार्ग पर कटइलवा में दो वर्ष से इंडिया मार्क हैंडपंप खराब है।

आशीष सिंह, संजय कुमार बताते हैं कि कई बार शिकायत के बाद मरम्मत नहीं हो सका है। ग्राम करायल उपाध्यय में तीन इंडिया मार्क हैंडपंप खराब है। नीरज प्रसाद बताते हैं कि ब्लाक मुख्यालय से लेकर निवर्तमान प्रधान से शिकायत की लेकिन स्थिति वैसी ही है। अजयपुरा के सुयश चौरसिया के यहां लगा इंडिया मार्क हैंडपंप दो वर्ष से खराब है। पानी के लिए दूसरे के दरवाजे पर लगे हैंडपंप पर जाना पड़ता है। गर्मी में पानी की समस्या और बढ़ गई है।

भलुअनी विकास खंड क्षेत्र में कुल 3605 इंडिया मार्क हैंडपंप लगा है। जिनमे करीब 150 खराब अथवा रिबोर योग्य है। जरार रमन में भवानी माता मंदिर पर, मुस्लिम टोला में और ग्राम चकरा भार्गव में हैंडपंप खराब है। जयंती कुशवाहा, अलीशेर ने बताया कि मरम्मत नहीं होने से गर्मी बढ़ने से पानी की समस्या गंभीर हो गई है।

करुअना में बरहज, देवरिया, सलेमपुर आदि स्थानों पर जाने के लिए वाहन मिलते हैं। करीब डेढ़ सौ दुकानें और एक बैंक हैं। विद्यालय और सहकारी व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी हैं, जिसके चलते यहां पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है लेकिन यहां पेयजल का इंतजाम नहीं है। बरौली चौराहा पर भी पेयजल के इंतजामात नाकाफी है। शिकायत करने पर न तो विभाग ध्यान देता और न ही ग्राम पंचायत। एडीओ पंचायत छेदी प्रसाद ने बताया कि इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर का कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराया जाता है। चुनाव बाद पंचायतों का गठन होते ही यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

-----------------

ग्रामीण क्षेत्र में इंडिया मार्क हैंडपंपों के खराब होने की जानकारी मिली है। संबंधित विभाग से जवाब तलब कर मरम्मत के लिए पत्र भेजा जाएगा।

संजीव यादव

उप जिलाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.