77854 किसानों को भेजी गई 17.30 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति
इस वर्ष लगातार बारिश व बाढ़ से धान गन्ना मक्का अरहर तिल बाजरा आदि फसलों को नुकसान पहुंचा है। लेखपालों ने आनलाइन सर्वे कर क्षति की रिपोर्ट तैयार की।
देवरिया: बाढ़ व बारिश से जिन किसानों की एक तिहाई से अधिक फसलें नष्ट हुई हैं, उनके जख्मों पर मरहम लगाने का कार्य शासन ने किया है। प्रभावित 77854 किसानों के बैंक खातों में 17.30 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में भेज दी गई। इस कार्य में लेखपाल से लेकर एसडीएम स्तर के अधिकारी जिला मुख्यालय पर डटे थे।
इस वर्ष लगातार बारिश व बाढ़ से धान, गन्ना, मक्का, अरहर, तिल, बाजरा आदि फसलों को नुकसान पहुंचा है। लेखपालों ने आनलाइन सर्वे कर क्षति की रिपोर्ट तैयार की।
शासन ने आनलाइन फीडिग के आधार पर जिला प्रशासन को 17.50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराया। वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला की देखरेख में सभी तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, रजिस्टार कानूनगो को गुरुवार को जिला मुख्यालय पर बुलाया गया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने रात-दिन एक कर फीडिग कार्य पूरा किया। किसानों के रकबे के हिसाब से क्षतिपूर्ति तैयार कर रकम उनके बैंक खाते में भेज दी गई। यह कार्रवाई शुक्रवार की शाम तक चलती रही।
क्षतिपूर्ति का यह है दर
असिचित फसलों की क्षतिपूर्ति 6800 रुपये प्रति हेक्टेयर व सिचित फसलों का 13500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर तय है। वहीं गन्ना के क्षति पर 18000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से कृषि क्षतिपूर्ति देने की व्यवस्था है। यह अनुदान 33 फीसद फसल नुकसान होने पर दिया गया है। वहीं कम से कम एक हजार रुपये किसानों के खाते में भेजा गया। तहसील प्रभावित किसानों की संख्याभाटपाररानी 34828
बरहज 9158
देवरिया 11281
रुद्रपुर 16091
सलेमपुर 6496 कुल प्रभावित किसान-77854 जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि जिन किसानों का 33 फीसद नुकसान पहुंचा है। उनका आनलाइन सर्वे कराया गया। प्रभावित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की रकम उनके बैंक खातों में भेज दी गई है।