Move to Jagran APP

अनुसुइया आश्रम व गुप्त गोदावरी की सड़क पर गड्ढों के जख्म

जागरण संवाददाता चित्रकूट प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में मंदाकिनी तट रामघाट पर

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 12:34 AM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 06:20 AM (IST)
अनुसुइया आश्रम व गुप्त गोदावरी  की सड़क पर गड्ढों के जख्म
अनुसुइया आश्रम व गुप्त गोदावरी की सड़क पर गड्ढों के जख्म

जागरण संवाददाता, चित्रकूट :

loksabha election banner

प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में मंदाकिनी तट रामघाट पर स्नान, कामदगिरि परिक्रमा के बाद प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मध्यप्रदेश चित्रकूट क्षेत्र स्थित सती अनुसुइया आश्रम, गुप्त गोदावरी, स्फटिक शिला व हनुमानधारा चारों धाम के दर्शन के लिए जरूर जाते हैं। बारिश के बाद हनुमानधारा के साथ सती अनुसुइया व गुप्त गोदावरी की सड़कें भी बदहाली का शिकार हो चुकी हैं। बड़े-बड़े गड्ढों के जख्म से सड़कें हादसों की वजह बन रही हैं जबकि आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए समस्या बन चुकी हैं।

सतना-चित्रकूट रोड से गुप्त गोदावरी जाने वाली सड़क निर्माणाधीन होने के कारण पथरा पालदेव तक काफी खराब स्थिति में है। जगह-जगह गड्ढों व ऊंचे-नीचे रास्ते से वाहनों की रफ्तार थम जाती है। कई बार टेंपो पलटने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी तरह सती अनुसुइया आश्रम के पांच किलोमीटर रास्ते में हजारों की संख्या में गड्ढों के जख्म दर्द दे रहे हैं। इसमें हाईवे से अंदर घुसने पर रपटा के पास स्थिति बेहद खतरनाक हो गई है। यहां पर अक्सर वाहन तेज रफ्तार में नीचे उतरते समय हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसी तरह आश्रम तक पहुंचने में समस्याएं रहती हैं। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने मध्यप्रदेश शासन को लिखे पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री कमल नाथ को इन सड़कों की तरफ ध्यान देना चाहिए। इन पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु गुजरते हैं। चित्रकूट सतना मुख्य मार्ग भी रावतपुरा सरकार आश्रम से आरोग्यधाम तक ध्वस्त हो चुका है। जानकीकुंडी से प्रमुख द्वार की सड़क भी पुलिया निर्माण के लिए खोद डाली गर्ठ लेकिन अभी तक काम नहीं हो सका। नानाजी देशमुख की निधि से बनाई गई बेहतरी सीसी सड़कें तोड़ डाली गई हैं। तीर्थ क्षेत्र में इससे दिक्कतें हैं और देश-दुनिया तक बदनामी होती है। कहा कि भदई अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं को परेशानी तय है। इनका कहना है

गुप्त गोदावरी सड़क का चौड़ीकरण कार्य होने से कुछ परेशानी है। सती अनुसुइया आश्रम, चित्रकूट सतना रोड को जल्द ठीक कराया जाएगा। श्रद्धालुओं को दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी।

-सत्येंद्र सिंह, कलेक्टर सतना मध्यप्रदेश।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.