घरेलू कलह में दो महिलाओं ने की आत्महत्या
संवाद सहयोगी मानिकपुर/बरगढ़ (चित्रकूट) जिले
संवाद सहयोगी, मानिकपुर/बरगढ़ (चित्रकूट) : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सोमवार को दो विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। दोनों आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है।
पहली घटना मानिकपुर थाना के नागर गांव में हुई। नागर निवासी महेश पांडेय की 25 वर्षीय पत्नी अर्चना पांडेय की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। पति महेश ने बताया कि सभी लोग रात में खाना खाकर सोए थे। सोमवार की सुबह छह बजे आंख खुली तो देखा की अर्चना फांसी में लटक रही थी। पुलिस को सूचना देखकर शव को फंदे से उतारा गया। अर्चना की शादी महेश के साथ छह साल पहले मारकुंडी में हुई थी। उसके पांच साल का एक पुत्र भी है। अर्चना के भाई लखनलाल व रामबालक ने आरोप लगाया कि कई दिनों से बराबर बहन को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुर वीरेंद्र पांडेय व दामाद महेश रुपये की मांग करते रहे थे जबकि अपने हैसियत से बहन की शादी किया था। दो वर्ष पहले सास, ससुर, देवर के खिलाफ बहन को मारने पीटने की शिकायत मानिकपुर थाने में की थी। जिसमें समझौता हो गया था। मानिकपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
दूसरी घटना बरगढ़ थाना के गोइयाखुर्द में हुई। रामकृष्ण उर्फ सोनू पांडेय की 28 वर्षीय पत्नी अन्नू देवी ने संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका मायका मऊ थाना के चित्रवार में है। घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। बरगढ़ थाना रवि प्रकाश ने बताया कि उनको कोई सूचना नहीं मिली है।