कांग्रेस समेत छह की जमानत जब्त, नोटा दलों पर भारी
????? ????????? ???????? ??????? ??? ????? ?? ??? ???? ??? ???? ??? ????? ??? ?? ???? ???? ????? ??? ????? ???????? ???? ?? ???????????? ?? ????? ???? ?? ?? ??? ??????? ??? 177204 ?? ???? ??? ????? ????? ?? ??? ?? ?? ?? 29534 ?? ???????? ????????? ?? ????? ?? ????? ????? ????? ??? ?? ???? ???? ??? ?????? ???? ?????
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की। इसके बाद सिर्फ सपा और बसपा अपनी जमानत बचा सकीं। कांग्रेस समेत छह प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। उपचुनाव में 1,77,204 मत पड़े थे। जमानत बचाने के लिए कम से कम 29,534 मत प्रत्येक प्रत्याशी को चाहिए थे लेकिन इसमें सिर्फ सपा और बसपा छोड़ कोई कामयाब नहीं हुआ। वहीं नोटा को मतदाताओं ने खूब पसंद किया। नोटा छोटे दलों पर भारी रहा। भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस के बाद पांचवें स्थान पर 3096 वोट पाने वाला नोटा रहा। छोटे दल सीपीआइ, अन्नदाता पार्टी, पीपुल्स पार्टी, राष्ट्रीय अपना दल और राष्ट्रीय शोषित पार्टी के उम्मीदवार नोटा से भी कम मत पा सके।