भरतकूप में स्नान कर मांगी समृद्धि, घरों पर पूजा-अर्चना
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : रविवार को संतान सप्तमी के मौके पर तमाम श्रद्धालुओं व जिले के लोगो
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : रविवार को संतान सप्तमी के मौके पर तमाम श्रद्धालुओं व जिले के लोगों ने भरतकूप में स्नान कर समृद्धि मांगी। इसके साथ महिलाओं ने घरों पर भजन-कीर्तन कर पूजा-अर्चना की। अपने बच्चों की लंबी उम्र मांगी। इससे घर-घर माहौल भक्तिमय दिखाई पड़ा।
बुंदेलखंड के काफी लोकप्रिय संतान सप्तमी पर्व को लेकर रविवार सुबह से महिलाओं में उत्साह नजर आया। अपने बच्चों की कुशलता व लंबी उम्र के लिए कामना की। भरतकूप में हजारों की संख्या श्रद्धालु पहुंचे। वहां पर जल से स्नान किया। मान्यता है कि भरतकूप के जल से स्नान करने पर सभी तरह की त्वचा की बीमारियां खत्म हो जाती हैं। घरों पर महिलाओं ने पूजा-पाठ कर मंगल गीत गाए। सुबह स्नान करने के बाद पर्व को लेकर पूरे दिन जगह-जगह उत्साह का माहौल दिखाई पड़ा।