कोरोना से मुक्त को कामदगिरि का एक माह अभिषेक
जागरण संवाददाता चित्रकूट कोरोना की महामारी से पूरे विश्व परेशान है अभी तक कोई भी वै
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कोरोना की महामारी से पूरे विश्व परेशान है अभी तक कोई भी वैज्ञानिक इसकी वैक्सिन खोज नहीं पाए है ऐसे में लोग मुक्त के लिए भगवान की शरण में है। चित्रकूट में लोगों ने भगवान कामदगिरि का अभिषेक शुरू कर दिया है। यह अभिषेक पूरे अधिमाह चलेगा।
सरयू धारा में कामदगिरि का अभिषेक शुक्रवार को पंजाबी भगवान आश्रम के महंत राजकुमार दास ने विधि विधान से किया। जिले के उद्योगपति विवेक अग्रवाल ने बताया कि पूज्य गुरुदेव व श्री कामदगिरि भगवान की असीम कृपा से पूरे विश्व में सुख शांति के लिए अनुष्ठान शुरू किया गया है। जिसका उद्देश्य व्यापार व कृषि में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की हो, कोरोना जैसी महामारी पूरे विश्व से समाप्त हो और लोगों को रोजगार मिले है। भगवान कामदगिरि सभी कामनाओं को पूर्ण करने वाले हैं। अधिक मास के पर्व पर एक माह का श्री कामदगिरि भगवान की अभिषेक पूजा सरयू धारा में निरंतर होगा। प्रात: सात से नौ बजे तक अभिषेक पूजा एवं 24 घंटे का कीर्तन किया जाएगा।