Move to Jagran APP

अब बरगढ़ आश्रय केंद्र में 13 गोवंश की मौत

????? ????? ????? (????????) ????? ???? ???? ????? ????? ??????? ??? ????? ?????? ??? ???????? ??? ??? ????? ????? ?? ??? ??? ?? ??? 13 ????? ?? ?????? ???? ???? ?????? ????? ?????? ????? ?? ????? ?? ?? ???? ????? ????? ?????? ?? ???? ?? ??????? ???? ????? ?? ?????? ??? ??? ??? ??? ?? ???? ??? ?????? ???? ????? ?? ???? ???????? ?? ???? ????? ?? ??? ???

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 10:19 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:05 AM (IST)
अब बरगढ़ आश्रय केंद्र में 13 गोवंश की मौत
अब बरगढ़ आश्रय केंद्र में 13 गोवंश की मौत

संवाद सूत्र, बरगढ़ (चित्रकूट) : बरगढ़ नवीन मंडी परिसर स्थित अस्थायी पशु आश्रय केंद्र में शुक्रवार रात हुई बारिश के चलते फिर 13 गोवंश की मौत हो गई। शनिवार दोपहर पहुंचे सीडीओ ने बीडीओ मऊ को फटकार लगाई। साथ ही प्रधान और सचिव को सुधार लाने की हिदायत दी। बीते दो दिन में जिले के विभिन्न केंद्रों में 37 गोवंश दम तोड़ चुके हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार रात आश्रय केंद्र में सात बछड़ों और छह गायों ने दम तोड़ दिया। सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक के पुआल खाने से ठंड की चपेट में आकर मौतें होने की बात कही तो सीडीओ बेहद नाराज हुए। चार सौ गोवंश रखने की क्षमता के बाद भी सात सौ बंद मिले। इनमें महज 196 को टैग लगाया गया है। रजिस्टर देखने पर पता चला कि जुलाई में 18 हजार रुपये का भूसा आया था। बाकी पुआल खिला रहे हैं। दस दिसंबर को 30 हजार रुपयों की डिमांड भेजी गई है। छह चरवाहों को मजदूरी नहीं मिली है। उन्होंने बीडीओ राकेश चंद्र शुक्ला, सचिव राम कुमार प्रजापति, प्रधान शकुन केसरवानी के पुत्र प्रकाश चंद्र केसरवानी को चेतावनी देकर पशुओं को भूसा खिलाने की हिदायत दी। सीडीओ ने कहा कि जांच हो रही है। अनदेखी करने वालों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.