निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले की गाड़ी पलटी, पांच घायल
जागरण संवाददाता चित्रकूट पहाड़ी थाना के मोहरवां मोड़ में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष्
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : पहाड़ी थाना के मोहरवां मोड़ में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह के काफिले की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार करीब आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए। डॉ संजय सिंह की राजापुर कस्बे में जनसभा थी। जिसमें शामिल होने के लिए कार्यकर्ता उनके साथ जा रहे थे। तीन घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
निषाद पार्टी की जनसभा बुधवार को राजापुर कस्बे में थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह सुबह चित्रकूट पहुंच गए थे और लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले ंमें रुके थे। कार व बाइकों का उनका काफिला करीब ढाई बजे राजापुर के लिए निकला। जैसे ही पहाड़ी थाना के मुहरवां मोड के पास काफिला पहुंचा तो टबेरा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढें में गिर कर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार कर्वी कोतवाली की शिवरामपुर चौकी अंतर्गत भंभई निवासी 32 वर्षीय राजाबेटी पत्नी मुन्नीलाल, 35 वर्षीय ललिता देवी पत्नू रामसूरत व 50 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी मन्नीलाल, खुटहा कर्वी निवासी 40 वर्षीय उग्रसेन पटेल पुत्र छैल बिहारी और कसहाई रोड कर्वी निवासी 30 वर्षीय चालक नरेंद्र कुमार पुत्र जागेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया गया। जनसभा के पहले डॉ संजय सिंह लौट कर अस्पताल पहुंचे और घायलों का इलाज कराया। सीएचसी के डॉ प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सभी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। पहाड़ी थाना प्रभारी अवधेश कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे में पांच लोग घायल हुए थे। सभी का इलाज चल रहा है।