लक्ष्मण पहाड़ी में ‘शक्ति वन’ पर नारी शक्ति ने किया पौधारोपण
चित्रकूट प्रदेश सरकार के सौ दिन
लक्ष्मण पहाड़ी में ‘शक्ति वन’ पर नारी शक्ति ने किया पौधारोपण
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : प्रदेश सरकार के सौ दिन पूरे होने पर मनाया जा रहे वन महोत्सव में दूसरे दिन लक्ष्मण पहाड़ी पौधारोपण किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को मुख्यमंत्री ने मटदर वन बीट के कोदंड वन में हरिशंकरी पौधा लगाकर किया था।
पौधारोपण जन आंदोलन 2022 के अंतर्गत वन विभाग लक्ष्मण पहाड़ी पर शक्ति वन तैयार कर रहा है। अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने प्रथम पेड़ लगाकर इसकी शुरुआत की। ड़ीएफओ आरके दीक्षित ने बताया कि वन महोत्सव का चार मोड में बांटा गया है। पहले दिन पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। जबकि बुधवार व गुरुवार को ढाई-ढाई करोड़ पौधे लगाए जाने हैं। जबकि पांच करोड़ पौधे 15 अगस्त को लगाए जाएंगे। दूसरे मोड में लगने वाले ढाई करोड़ पौधों में ही शक्ति वन पर प्लांटेशन किया गया है। इसमें नारी शक्ति ने पौधे लगाए हैं। इस मौके पर एसडीओ ऊषा देवी, वन क्षेत्राधिकारी नफीस खान रहे।
पालीटेक्निक कालेज बरगढ़ में शिक्षकों ने लगाए पौधे
राजकीय पालीटेक्निक बरगढ़ में वन विभाग ने वन महोत्सव का कार्यक्रम किया। प्रधानाचार्य व व्याख्याता ने छात्र-छात्राओं के सहयोग से विभिन्न प्रजाति के 50 पौधे रोपित किया। प्रधानाचार्य एसके वैश्य, रेजर आरपी सिंह, वन दरोगा राम गोपाल पयासी, वन रक्षक आदित्य तिवारी व राजकुमार यादव, ऋषभ जैन, विनोद कुमार शर्मा रहे।
बुंदेली सेना सिद्धपुर में लगाएगी बाग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों से पेड़ लगाने की अपील की है l इसी अपील के अनुसार सिद्धपुर गांव में बुंदेली सेना पेड़ों का एक बड़ा बाग तैयार करेगी l जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को गढ्ढे खोदकर बाग लगाने की शुरुआत की गई l