Move to Jagran APP

गुप्त गोदावरी के पास मिली रहस्यमयी गुफा

जागरण संवाददाता चित्रकूट प्रभु श्रीराम की तपोभूमि आध्यात्मिक पौराणिक और ऐतिहासिक महत्

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 11:50 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 11:50 PM (IST)
गुप्त गोदावरी के पास मिली रहस्यमयी गुफा
गुप्त गोदावरी के पास मिली रहस्यमयी गुफा

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : प्रभु श्रीराम की तपोभूमि आध्यात्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व को खुद में संजोए है। यहां तमाम रहस्य भरे पड़े हैं। मध्यप्रदेश प्रशासन को ऐसी ही रहस्यमयी गुफा गुप्त गोदावरी के पास मिली है। उसका फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने निगरानी शुरू कराई है। जल्द ही पुरातत्व विभाग की टीम जायजा लेगी। इसके बाद गुफा की सच्चाई पता चल सकेगी।

loksabha election banner

चित्रकूट की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत नगर पंचायत नयागांव गुप्त गोदावरी के पास से थर पहाड़ के लिए नया रास्ता बना रही है। रास्ते के निर्माण को लेकर खोदाई के दौरान पहाड़ के अंदर एक प्राचीन गुफा मिली है। थर पहाड़ गांव तक जाने वाली रोड निर्माण के समय एक बड़े पत्थर को हटाने पर बंद गुफा अचानक सामने आई। उस समय इसकी जानकारी मशीन ऑपरेटर व ठेकेदार ने स्थानीय प्रशासन को नहीं दी। स्थानीय लोगों को जानकारी मिलने पर गुफा से संबंधित फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। नायब तहसीलदार चित्रकूट ऋषि नारायण सिंह पटवारी रावेंद्र सिंह व अरुणेंद्र के साथ गुफा स्थल पहुंचे। गुफा का निरीक्षण करने के बाद बताया कि गुफा मिली है। फिलहाल गुफा का प्रवेश द्वार बंद कराकर जिला प्रशासन के साथ ही पुरातत्व विभाग को भी रिपोर्ट भेजी गई है। पर्यटन के नजरिये से यह गुफा महत्वपूर्ण हो सकती है। तुलसी गुफा के महंत मोहित दास ने बताया कि तपोस्थली पर्वतों के बीच बसी है। कई पौराणिक रहस्य इनके अंदर छिपे हैं। गुफा को लेकर मध्यप्रदेश के पुरातत्व विभाग को फौरन संज्ञान लेकर संरक्षण करना चाहिए। वह इससे संबंधित ज्ञापन जल्द ही जिला प्रशासन को देंगे।

------

20 फीट तक गहराई तक दिख रही गुफा

ग्रामीणों के मुताबिक, 20 फीट तक की गहराई तक गुफा दिखाई पड़ रही है। गुफा की चौड़ाई एक मीटर है। अंदर अंधेरे की वजह से विशेषज्ञों की पड़ताल में ही सच सामने आ सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.