मलेशिया और इंडोनेशिया के मुसलमानों से सीखें राष्ट्रीयता
??? ?? ??????? ?? ??? ????????? ?? ???????? ?? ????? ???? ??? ?? ???? ??? ????? ???? ??????? ?? ???? ????? ??? ????? ???? ??? ???? ???? ???? ?? ?? ???? ??????? ????? ?? ?????? ???? ???? ??? ????? ?? ??????? ? ?????????? ?? ????????? ?? ??? ???? ????? ?? ???? ???? ?? ??? ???? ?? ????? ???? ???????? ?? ???? ?????? ??? ?? ????? ????? ??? ?? ??????? ?? ???? ????
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : देश के बंटवारे के समय मुस्लिमों को धर्म निरपेक्षता की दुहाई देकर रोका गया पर राष्ट्र से नहीं जोड़ा जा सका। उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझकर विपक्षी उनका इस्तेमाल करते रहे। इसी वजह से वह समाज अब विरोध की बातें कर रहा है। उन्हें मलेशिया व इंडोनेशिया के मुसलमानों से सीख लेना चाहिए। वह अपना धर्म बदल चुके हैं लेकिन पूर्वजों को नहीं छोड़ा। राम को आदर्श मानकर रामलीला का मंचन करते हैं। ये बातें प्रदेश के उद्यान व कृषि निवेश राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने कर्वी स्थित पटेल चौक पर शनिवार को हुए भाजपा के 'भारतीयता की क्या पहचान, सीएए का करें सम्मान' कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्ष पर निशाना साध कर कहा कि यह काम बहुत पहले होना चाहिए था। आजादी के बाद शरणार्थियों को नागरिकता देने की बात कांग्रेस ने की लेकिन देशभक्ति और इच्छा शक्ति की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लाने पर लोगों को बरगलाया जा रहा है। झूठ का सहारा लेने वालों को हकीकत जनता जान चुकी है। लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि केरल में सिमट चुके वामपंथी जेएनयू के छात्रों को उकसा रहे हैं। जनसभा के बाद भाजपाइयों ने पटेल चौक से नगर पालिका तक तिरंगा व सीएए समर्थन के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर शांति मार्च निकाला। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, बार एसोसिएशन अध्यक्ष हेमराज सिंह, पूर्व सांसद भैरोप्रसाद मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, नरेंद्र गुप्ता, भालेंदु सिंह, तीरथ तिवारी, दिनेश तिवारी, राजेश जायसवाल, श्याम गुप्ता, हरिओम करवरिया, रवि त्रिपाठी, अर्जुन शुक्ला, अमीरुल हसन रहे।