गूगल मीट से बच्चों तक पहुंचाएं गांधी जी का व्यक्तित्व
जागरण संवाददाता चित्रकूट राष्ट्रपिता महात्मागांधी की जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिक
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : राष्ट्रपिता महात्मागांधी की जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को लेकर दो अक्टूबर को लेकर प्रभात फेरी नहीं निकाली जाएगी। स्कूल छात्र-छात्राओं के मध्य ऑनलाइन अन्य कार्यक्रम आयोजित कराएं। प्रात: 8 बजे समस्त राजकीय भवनों एवं संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए और गांधीजी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण भी किया जाए।
प्रात: आठ बजे समस्त संस्थाओं, विद्यालयों में बच्चे नहीं आएंगे सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए राम धुन सर्वधर्म प्रार्थना आदि कार्यक्रम आयोजित कराएं। साढ़े आठ बजे से स्टेडियम में वाक रेस कराया जाए। नौ बजे वृक्षारोपण प्रभागीय वनाधिकारी समस्त कार्यालयों व विद्यालयों पर कराएं। अधिशासी अधिकारी नगर की मलिन बस्तियों में सफाई अभियान का कार्यक्रम कराया जाए। पोद्दार इंटर कॉलेज सीतापुर में महात्मा गांधी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऑनलाइन प्रतियोगिता कराएं। बच्चों को गूगल मीट के माध्यम से गांधी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व पर चर्चा कराई जाए। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाए। सभी शिक्षक व जनपद स्तरीय अधिकारियों को ग्रुप में जोड़ कर यह कार्य सुनिश्चित किया जाए।