Move to Jagran APP

पहिले बतावैं विकास कइसे होए, फिर वोट देई का सोचा जाए

नीलेश प्रताप सिंह चित्रकूट जिले में 19 अप्रैल को चुनाव है। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 05:21 PM (IST)
पहिले बतावैं विकास कइसे होए, फिर वोट देई का सोचा जाए
पहिले बतावैं विकास कइसे होए, फिर वोट देई का सोचा जाए

नीलेश प्रताप सिंह, चित्रकूट : जिले में 19 अप्रैल को चुनाव है। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जैसे-जैसे तिथि के नजदीक आ रही चुनावी तपिश भी बढ़ती जा रही है। दावेदारों की चौखट-चौखट मनुहार के साथ लोकलुभावन वादे जारी है। इस बीच चुनावी बेला में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जागरण टीम चुनावी माहौल को भांपने के लिए कर्वी से सटे कोल गदहिया गांव पहुंचती है। गांव में एक चाय की दुकान पर कुछ लोग चुनाव पर चर्चा करते मिले। टीम को मीडिया से जानने पर वहां बैठे लोगों ने बताया कि कोल गदहिया गांव में करीब 3500 मतदाता हैं। इस बार प्रधान पद की सीट सामान्य महिला और जिला पंचायत में वार्ड नंबर 14 के अंतर्गत एससी सीट है। लवसिंह ने बताया कि प्रधान पद के लिए कुल छह लोगों ने नामांकन किया है। परधानी में सामान्य सीट होइ के चलते वोटन का जोड़तोड़ अधिक होत बा। बहुत लोग चुनाव जीत के विकास कई देहेन अबकी जीतई वाले का देखय के बाकी बा। तभी बच्छराज लोध बोल पड़े यार पढ़ लिखके मूर्खन वाली बात करत हौ। जे विकास करब-विकास करब कय बात करत होय वोहसी पहले विकास की परिभाषा पूछा। जऊन आदमी से संतुष्ट होइ जा वहीं के वोट कई दीन जाय। राजेंद्र भी बोल पड़े, अरे यार कल दूई जाने अगुवा लई के आवा रहेन, कहत रहेन की वोट दई के जितावा फिर जऊन कहब्या वही होए। हमहूं कहां पीछे रहय वाला, कहे, परधान बनी गया अब पांच अइसा काम बतावा जौन सबके कामे आय सकै। प्रेमनारायण ने कहा कि बहुतै बढि़या सवाल किहा। अइसेन अगर सबके सोच होई जाय तो गांव तो अपने आपै चमक जाय। तभी संजय सिंह भी बोल पड़े आप मीडिया वाले हो आपसे कौन बात छुपी बा। हियां तनिक-तनिक बात में सिर उठाय लेय वाले टहलत अहां। लेकिन अब बहुत होई गवा.. अब वोट मांगय वाले पहले बतावैं विकास कइसे होए, फिर वोट देई का सोचा जाए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.