Move to Jagran APP

किसानों ने हाईवे किया जाम, प्रभारी मंत्री को रोका

संवाद सहयोगी मऊ/राजापुर/मानिकपुर (चित्रकूट) जिले में ओलावृष्टि और बारिश से चौपट हुइ

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 06:24 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 06:08 AM (IST)
किसानों ने हाईवे किया जाम, प्रभारी मंत्री को रोका
किसानों ने हाईवे किया जाम, प्रभारी मंत्री को रोका

संवाद सहयोगी, मऊ/राजापुर/मानिकपुर (चित्रकूट) : जिले में ओलावृष्टि और बारिश से चौपट हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को सैकड़ों किसानों का आक्रोश सड़कों पर दिखा। हाईवे सहित विभिन्न मार्गो पर जगह-जगह किसानों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। झांसी-मीरजापुर हाईवे जाम कर प्रभारी मंत्री को रोक कर समस्या बताई। मंत्री के जल्द समस्या हल कर मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर किसान शांत हुए। जाम से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

जाम का सिलसिला रैपुरा थाना क्षेत्र के देऊंधा मैकी मोड़ से शुरू हुआ। सुबह आठ बजे देऊंधा, पहाड़ी व मैकी आदि गांव के किसान हाईवे जाम कर बैठ गए। कुदरत के सताए किसानों को आशंका है कि सर्वे में लापरवाही सकती है। हाईवे जाम कर जल्द नुकसान की भरपाई कराने की आवाज बुलंद कर रहे किसानों ने चित्रकूट जा रहे जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को रोक कर समस्या बताई। प्रभारी मंत्री ने किसानों को लेकर सरकार के सजग होने, जल्द सर्वे कराकर नुकसान की भरपाई कराने के आश्वासन दे जाम खुलवाया। जाम में फंसी एंबुलेंस को निकलवाया। किसानों के साथ खुद पहाड़ी गांव में फसलों और मकानों के नुकसान को देखा। किसानों ने मऊ तहसील के लालता रोड, इटहा देवीपुर व रामनगर में भी हाईवे जाम किया। एसडीएम राजबहादुर ने किसानों के समझने पहुंचे। मानिकपुर तहसील के अगरहुड़ा में भी किसानों ने सड़क जाम किया। कर्वी तहसील के विनायकपुर के किसानों ने जिला चिकित्सालय के पास कलेक्ट्रट मार्ग जाम किया। मरीजों की किसानों से तकरार भी हुई। छेछरिहा खुर्द के किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी की अगुवाई में किसान बर्बाद फसलें लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

तीन बार गिर चुके ओले

जिले में मार्च की शुरुआत से अब तक तीन बार ओले गिर चुके हैं। इससे फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं। रुक रुक कर बरसात की स्थिति तकरीबन रोज बन रही है। इससे समस्या और बढ़ी है। हर बारिश के बाद हल्के व भारी ओले भी गिर रहे हैं। डीएम शेषमणि पांडेय ने बताया कि चारों तहसीलों में सर्वे कार्य में तेजी लाई गई है। किसानों को जल्द राहत दिलाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.