ईवीएम-वीवीपैट देते रहे दगा, मतदान में आई बाधा
-???? ?? ???? ????? ????? ?? ???????? ????? ????????? ???????? ??????? ??? ?? ??? ?? ????? ? ??????? ????? ?? ????? ??? ?? ???? ???? ????? ?? ??? ??? ?? ??? ??? ?? ????? ??????? ???? ?????? ?????? ?? ??????? ?? ???? ???? ????? ???? ?????? ? ???? ?????????? ?? ????? ?????? ?? ??? ????? ???? ?????? ????? ?? ????? ??? ???? ??? ??? ????? ???? ?? ??? ?? ??? ?? 45 ???? ????? ??? ???
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : उपचुनाव में कई जगह पर ईवीएम व वीवीपैट मतदान के दौरान दगा दे गईं। इससे मतदान पर कुछ देर के लिए असर भी पड़ा। हालांकि डीएम शेषमणि पांडेय की सतर्कता से फौरन राहत मिलती रही। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट ने पहुंच मशीनों को बदल मतदान शुरू कराया। बरगढ़ के सिमरा में करीब तीन बजे ईवीएम खराब हो गई। उस समय तक 45 फीसद मतदान हुआ था।
सोमवार सुबह माक पोल के समय बूथ संख्या 212 इटवां में ईवीएम, बूथ 284 अगरहुड़ा में वीवीपैट, बूथ 252 भौंरी में कंट्रोल यूनिट खराब हो गई। तत्काल बदल गया। इन बूथों पर कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित रहा। कोटवांमाफी बूथ 180 में ईवीएम दिन में करीब 11.15 बजे खराब हुई। उस समय 263 वोट पड़ चुके थे। यहां पर मशीन को करीब आधा घंटा बाद बदला गया। नया चंद्रा बूथ 286 में 11 बजे ईवीएम दगा दे गई। उसमें 172 वोट पड़े थे। इसके साथ बूथ 301 छेरिहाई में वीवीपैट, गढ़चपा बूथ 310 में बैलेट यूनिट और बरगढ़ के बूथ 164 में वीवीपैट खराबी में बदले गए। चूल्ही बूथ 364 में ईवीएम खराब होने पर एक घंटा, चमरौंहा बूथ 402 में दो बार मशीन खराब हुई। मानिकपुर के बूथ 381 में खराब मशीन को एक घंटा बाद बदला गया। इससे काफी देर तक कतार लगी रही।