Move to Jagran APP

जिलाधिकारी व एडीएम सुनेंगे लोगों की समस्याएं

जासं चित्रकूट जिलाधिकारी के संपूर्ण समाधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की रुपरेखा जिला प्रश्

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 07:39 PM (IST)
जिलाधिकारी व एडीएम सुनेंगे लोगों की समस्याएं
जिलाधिकारी व एडीएम सुनेंगे लोगों की समस्याएं

जासं, चित्रकूट : जिलाधिकारी के संपूर्ण समाधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की रुपरेखा जिला प्रशासन ने तैयार कर ली है। शुक्रवार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ भी शामिल होंगे।

loksabha election banner

जिसमें माह के पहले और तीसरे मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजित किया जाएगा। 2021 में पहला समाधान दिवस पांच जनवरी मंगलवार को मानिकपुर में जिलाधिकारी व कर्वी में एडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनेंगे। 19 जनवरी को जिलाधिकारी कर्वी में एडीएम राजापुर में, दो फरवरी को जिलाधिकारी राजापुर व एडीएम मऊ में, 16 फरवरी को जिलाधिकारी मऊ में व एडीएम मानिकपुर में आयोजित समाधान दिवस में भाग लेंगे। दो मार्च को जिलाधिकारी मानिकपुर व एडीएम कर्वी में, 16 मार्च को जिलाधिकारी कर्वी व एडीएम राजापुर, छह अप्रैल को जिलाधिकारी राजापुर व एडीएम मऊ में, 20 अप्रैल को जिलाधिकारी मऊ व एडीएम मानिकपुर, चार मई को जिलाधिकारी मानिकपुर एडीएम कर्वी में समस्या सुनेंगे। 18 मई को जिलाधिकारी कर्वी व एडीएम राजापुर में, एक जून को जिलाधिकारी राजापुर व एडीएम मऊ में रहेंगे। 15 जून जिलाधिकारी मऊ व एडीएम मानिकपुर मानिकपुर, छह जुलाई को जिलाधिकारी मानिकपुर व एडीएम कर्वी, 20 जुलाई को जिलाधिकारी कर्वी एडीएम राजापुर, तीन अगस्त को जिलाधिकारी राजापुर व एडीएम मऊ, 17 अगस्त को जिलाधिकारी मऊ व एडीएम मानिकपुर, सात सितंबर को प्रथम मंगलवार को बधाई अमावस्या का अवकाश होने के कारण आठ सितंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मानिकपुर व एडीएम कर्वी, 21 सितंबर को जिलाधिकारी कर्वी व एडीएम राजापुर, पांच अक्टूबर को जिलाधिकारी राजापुर व एडीएम मऊ, 19 अक्टूबर प्रथम मंगलवार को ईद-ए-मिलाद वारावफात का अवकाश होने की वजह से 20 अक्टूबर को जिलाधिकारी मऊ व एडीएम मानिकपुर में आयोजित समाधान दिवस में अध्यक्षता करेंगे। दो नवंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मानिकपुर व एडीएम कर्वी,16 नवंबर को जिलाधिकारी कर्वी व एडीएम राजापुर, सात दिसंबर को जिलाधिकारी राजापुर व एडीएम मऊ व 21 दिसंबर को जिलाधिकारी मऊ और एडीएम मानिकपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.