मंदाकिनी में बहा श्रद्धालु, डूबने से हुई मौत
जागरण संवाददाता चित्रकूट मंदाकिनी में डूबकर श्रद्धालु की मौत हो गई। वह अपने परिवार और
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मंदाकिनी में डूबकर श्रद्धालु की मौत हो गई। वह अपने परिवार और मित्रों के साथ चित्रकूट घूमने आए थे। प्रयागराज से लौट कर रामघाट पर मंदाकिनी स्नान कर रहे थे।
मध्य प्रदेश सतना जिले के पाथर कछार थाना बरौधा के रहने 45 वर्षीय राजा भैया अपने परिवार और मित्रों के साथ तीर्थस्थल में निकले थे। शनिवार की रात वह प्रयागराज से चित्रकूट लौटे थे और सुबह रामघाट पर मंदाकिनी स्नान कर रहे थे। अचानक गहरे पानी मे चले गए। इसके पहले कोई कुछ समझ पाते वह डूब गए। साथियों ने भाग कर सीतापुर चौकी में खबर दी। पुलिस ने गोताखोरों को लगाया। करीब तीन घंटे बाद शव खोज कर नदी से निकाल गया। सीतापुर चौकी के एसआइ राकेश कुमार यादव ने बताया कि राजा भैया अपनी पत्नी विमला और तीन बच्चों के साथ घूमने आए थे।