कार्बन डाई आक्साइड कम करने का एकमात्र उपाय पेड़ : डा अरुण सक्सेना
वन पर्यावरण जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिर्वतन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा अरुण सक्सेना ने
कार्बन डाई आक्साइड कम करने का एकमात्र उपाय पेड़ : डा अरुण सक्सेना
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : वन पर्यावरण जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरुण सक्सेना ने कहा कि चित्रकूट की धरती पर श्रीरामजी वनवास काल के साढ़े 11 वर्ष बिताए हैं वहीं नानाजी देशमुख की यह कर्मस्थली है।
वन महोत्सव की जनसभा में उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने की एकमात्र वजह कार्बन डाई आक्साइड की अधिकता है। उसको कम करने का एकमात्र उपाय पौधे लगाना ही है। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में जन जीवन को बचाने के लिए प्रदेश में सराहनीय कार्य किया है। पाठा क्षेत्र के कोल आदिवासियों के लिए 35 सौ मुख्यमंत्री आवास भी दिया है। पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा व रमेश द्विवेदी, गोसेवा के सदस्य कृष्णकुमार उर्फ भोले सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अपर मुख्य सचिव वन मनोज कुमार सिंह ने वन विभाग की योजनाओं एवं वृहद पौधारोपण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ल ने किया। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज प्रेम प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, ए़डीएम कुंवर बहादुर सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री जनपद प्रभारी देवेश कोरी, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, रंजना उपाध्याय, अध्यक्ष नगर पालिका नरेंद्र गुप्ता, रामसागर चतुर्वेदी, दिव्या त्रिपाठी, राखी चौबे रहीं।
सीएम की सुरक्षा में चार जिलों का फोर्स
सीएम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बांदा, महोबा, हमीरपुर और फतेहपुर जनपदों से फोर्स आया था। जिसमे चार एएसपी, 10 क्षेत्राधिकारी, 24 प्रभारी निरीक्षक, 115 उपनिरीक्षक, 11 महिला उपनिरीक्षक, 330 मुख्य आरक्षी, 75 महिला आरक्षी, दो पीएसी बटालियन तैनात की गई हैं।