Move to Jagran APP

भगवान राम के चित्रों का संग्रह है चित्रकूट : रामभद्राचार्य

जागरण संवाददाता चित्रकूट भगवान कामदगिरि की तलहटी में आयोजित श्रीराम कथा के चौथे दिन क

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:48 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:48 PM (IST)
भगवान राम के चित्रों का संग्रह है चित्रकूट : रामभद्राचार्य
भगवान राम के चित्रों का संग्रह है चित्रकूट : रामभद्राचार्य

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भगवान कामदगिरि की तलहटी में आयोजित श्रीराम कथा के चौथे दिन कथा व्यास पद्म विभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगदगुरु रामभद्राचार्यजी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है यहां पर मां मंदाकिनी नदी मंद-मंद धीरे धीरे जल बहते हुए आगे निकलती है। मां सीताजी ने भगवान के चित्रों का एक ऐसा समूह तैयार किया था जो चित्र का संग्रह चित्रकूट बन गया।

loksabha election banner

रामघाट में चित्रकूट के राजाधिराज मत्तगजेंद्र नाथजी भी है जो चित्रकूट की रक्षा करते हैं। भगवान कामदगिरि के चारों दिशाओं में द्वार हैं। पूर्व द्वार की रक्षा इंद्र देव करते हैं। पश्चिम दिशा की रक्षा वरुण देव, दक्षिण दिशा की रक्षा यमराज करते हैं और उत्तर दिशा की रक्षा कुबेर देव करते हैं। इस प्रकार चित्रकूट एक प्रसिद्ध मंदिर का समूह हैं जहां कण कण में भगवान विराजमान है। आयोजित कथा के मुख्य यजमान नीलेश मोहता धर्म पत्नी श्रीमती प्रीति मोहता हैं। कार्यक्रम में जगदगुरु के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने राज्यसभा सदस्य प्रभात झा, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन का आभार प्रकट किया। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे, वित्त अधिकारी आरपी मिश्रा, कुलसचिव डॉ.महेंद्र उपाध्याय, लेखाधिकारी एनबी गोयल, सुरक्षा अधिकारी डॉ. मनोज पांडेय, डीन डॉ. विनोद कुमार मिश्रा, मुन्ना सिंह प्रतापगढ़ , पीआरओ एसपी मिश्रा, विद्यालय की प्राचार्या निर्मला वैष्णव मौजूद रहीं।

आरएसएस कार्यालय में पदाधिकारियों ने दी धनराशि

जागरण संवाददाता, बांदा : श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो गई है। अभियान प्रमुख ने स्वयं अपनी धनराशि समर्पित कर इसे गति दी। अभियान 27 फरवरी तक चलेगा।

अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय शहर के मोहल्ला कटरा से की गई। श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के लिए विभाग प्रचारक अखंड कुमार की माता परमेश्वरी देवी ने धनराशि समर्पित कर की। जिले के अभियान प्रमुख प्रभाकर सिंह को देकर धनराशि दी गई। जिला अभियान प्रमुख ने स्वयं अपनी राशि समर्पित की। क्रम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष विनोद जैन, राजेंद्र अग्रवाल सर्राफ, सत्यप्रकाश सर्राफ, रामकिशोर शिवहरे, रामबहोरी शिवहरे आदि ने समर्पण निधि भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित किया। विभाग कार्यवाह राजनारायण, बौद्धिक प्रमुख अनूप कुमार, जिला कार्यवाह संजय, जिला प्रचारक सक्षम, संपर्क प्रमुख श्रवण कुमार, अभियान संयोजक हर्षवर्धन, बलराम सिंह, पवन सिंह, राम प्रसाद सोनी, अशोक कुमार, सुबोधिनी भटनागर, करुणा रैकवार, राजेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.