Move to Jagran APP

यमुना में डूबे युवक का 12 घंटे बाद मिला शव

राजापुर (चित्रकूट) राजापुर में यमुना नदी पर सोमवार की शाम को नाव डूब गई थी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 08:02 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 08:02 PM (IST)
यमुना में डूबे युवक का 12 घंटे बाद मिला शव
यमुना में डूबे युवक का 12 घंटे बाद मिला शव

यमुना में डूबे युवक का 12 घंटे बाद मिला शव

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट) : राजापुर में यमुना नदी पर सोमवार की शाम को नाव डूब गई थी। जिसमें सवार नौ लोगों में आठ को बचा लिया गया था। जबकि एक युवक का पता नहीं चला था। मंगलवार की सुबह उसका शव गोताखोरों ने खोज लिया।

सोमवार को कस्बे के नूरी खान की छोटी बहन अकीला परवीन की विदाई के लिए उसकी ससुराल के लोग आए थे। तुलसी घाट में यमुना नदी पर शाम को सभी नौका विहार कर रहे थे। उस दौरान नाव पलट गई थी। कार चालक कौशांबी जिला कोखराज थाना के जलालपुर बोरिया निवासी राजभान उर्फ नितिन यादव सहित नौ लोग यमुना में डूब गए थे। जिसमें आठ लोगों बचा लिया गया था। युवक की तलाश के लिए सोमवार की शाम को प्रयागराज से आधा दर्जन गोताखोरों को प्रशासन ने बुलाया था। राजापुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे गोताखोरों ने यमुना में डूबे नितिन का शव बरामद कर लिया है। नितिन के मामा पूर्व प्रधान जयकरण सिंह ने बताया कि गांव पूर्व प्रधान इसरार अहमद के परिवार को लेकर वह चित्रकूट आया था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। मां कमलेश देवी व पिता उदयभान का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीएम प्रमोद झा ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के तहत मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.