Move to Jagran APP

72 घंटे बाद मिला यमुना में डूबे मछुवारे का शव

संवाद सहयोगी मऊ (चित्रकूट) मऊ थानांतर्गत बरवार में यमुना नदी में डूबे मछुवारे का शव 7

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 11:48 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 11:48 PM (IST)
72 घंटे बाद मिला यमुना में डूबे मछुवारे का शव
72 घंटे बाद मिला यमुना में डूबे मछुवारे का शव

संवाद सहयोगी, मऊ, (चित्रकूट) : मऊ थानांतर्गत बरवार में यमुना नदी में डूबे मछुवारे का शव 72 घंटे बाद पानी में उतराता मिला। दो दिन से गोताखोर खोजबीन में लगे थे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी।

loksabha election banner

शनिवार सुबह आठ बजे हुआ था हादसा। मऊ थानांतर्गत बरवार गांव निवासी 55 वर्षीय श्यामलाल शनिवार सुबह आठ बजे यमुना में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के दौरान अचानक नाव से पैर फिसलने की वजह से वह गहरे पानी में डूब गए थे। दो दिनों तक स्थानीय गोताखोरों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका था। सोमवार को डूबे मछुवारे का शव मवई कला गांव के पास पानी उतराता दिखा तो स्थानीय लोगों शोर मचाया। गोताखोरों को बुलाकर शव का बाहर निकालने पर उसकी पहचान श्यामलाल के रुप में हुई। मृतक श्यामलाल के दोनों बेटे 32 वर्षीय शिवबाबू व 25 वर्षीय नन्हू प्रयागराज में रिक्शा चलाते हैं। श्यामलाल का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा रहा। मऊ थाना प्रभारी सुभाषचंद्र चौरसिया ने बताया कि घटना कौशांबी थाना क्षेत्र में हुई थी लेकिन शव उतराते हुए उनके इलाके में मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.