Move to Jagran APP

मधुमक्खियों के हमले से 26 घायल, मची अफरा तफरी

संवाद सहयोगी मऊ (चित्रकूट) मऊ थाना के औझर बांध के पास देवी भक्तों पर मधुमक्खियों ने हमला

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 07:50 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 07:50 PM (IST)
मधुमक्खियों के हमले से 26 घायल, मची अफरा तफरी
मधुमक्खियों के हमले से 26 घायल, मची अफरा तफरी

संवाद सहयोगी, मऊ (चित्रकूट) : मऊ थाना के औझर बांध के पास देवी भक्तों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। लोग बच कर भागते उसके पहले 26 को वह बुरी तरह काट चुकी थी। मधुमक्खियों के हमले से घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

औंझर गांव में लोगों ने मां भगवती का पंडाल सजाया था। सोमवार को शाम चार बजे गांव के दर्जनों लोग देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए औंझर बांध जा रहे थे। रास्ते में पेड़ों में लगे छत्ते की मधुमक्खियों ने अचानक उन लोगों पर हमला बोल दिया। लोगों में भगदड़ मच गई। जान बचाकर भाग करीब दो दर्जन से अधिक लोग को मधुमक्खियों ने काट लिया। घायल लोगों में 22 वर्षीय सोनू पुत्र सुरेश, 17 वर्षीय मनीष पुत्र बलराम, आठ वर्षीय अंतिमा पुत्री नन्हेलाल, आठ वर्षीय मालती पुत्री साहेबलाल, 17 वर्षीय रंजना पुत्री रवींद्र , 24 वर्षीय सुनील पुत्र रामसेवक, 32 वर्षीय ममता पत्नी राजकुमार, 12 वर्षीय विकास कुमार पुत्र मुन्नालाल, दस वर्षीय आराधना पुत्री रावेंद्र, 15 वर्षीय आरती पुत्री लाल बहादुर, 12 वर्षीय विकास कुमार पुत्र सुशील, 14 वर्षीय महिमा पुत्री रावेंद्र,चार वर्षीय खुशी पुत्री गोरेलाल , दस वर्षीय अतुल पुत्र राजकुमार, आठ वर्षीय अंश पुत्र राजकुमार, 34 वर्षीय माया देवी पत्नी संतोष, 28 वर्षीय अरुण सिंह पुत्र राजेंद्र, 32 वर्षीय लालजी पुत्र गंगादीन, 38 वर्षीय सुनीता पत्नी बलराम, 15 वर्षीय कल्पना पुत्री राजेंद्र, 12 वर्षीय कमला पुत्री कल्लू ,दस वर्षीय खुशबू पुत्री बलराम, 14 वर्षीय प्रहलाद पुत्र उमेश, चार वर्षीय राधा पुत्री भजन सभी निवासी औंझर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया गया है। मऊ थाना प्रभारी सुभाषचंद्र चौरसिया ने बताया कि सभी घायलों की स्थित ठीक है। छत्ते में पत्थर मारने से मक्खियों ने हमला बोला था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.