हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
बुधवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस एहतियातन दोनों को संयुक्त अस्पताल ले आई लेकिन चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 11:37 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 11:42 PM (IST)
जासं, चकिया (चंदौली) : बुधवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस एहतियातन दोनों को संयुक्त अस्पताल ले आई लेकिन चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक रत्नेश (26) पुत्र शामू गुप्ता एवं घायल तेजू (22) दोनों चकिया कोतवाली क्षेत्र के दुबेपुर गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक रत्नेश एवं तेजू बाइक से इलिया गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें