युवक ने बरहनी तिराहा पर काटा बवाल
रामपुर पुलिस चौकी से चंद कदम दूर बरहनी तिराहा पर रविव
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 06:52 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 06:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कंदवा (चंदौली): रामपुर पुलिस चौकी से चंद कदम दूर बरहनी तिराहा पर रविवार की दोपहर नशे में धुत एक युवक ने जमकर बवाल काटा। एक निजी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सहित वहां मौजूद आमजन से उलझ गया। पुलिस ने कार्रवाई की बजाय युवक को छोड़ दिया। इससे आमजन में रोष है।
एक युवक नशे मे धुत होकर ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचा। संचालक सहित वहां मौजूद आमजन से बहस करने लगा। जब लोगों ने घर जाने की सलाह दी तो उलझ गया। थानाध्यक्ष कंदवा को मामले की जानकारी दी गई। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर युवक को छोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें