Move to Jagran APP

मां चंद्रघंटा की विधि विधान से पूजा

नवरात्र के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा के दर्शन पूजन को देवी मंदिरों

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 07:22 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 07:22 PM (IST)
मां चंद्रघंटा की विधि विधान से पूजा
मां चंद्रघंटा की विधि विधान से पूजा

जागरण संवाददाता, चंदौली : नवरात्र के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा के दर्शन पूजन को देवी मंदिरों में आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन पूजन करने वालों का तांता लग गया। लोगों ने माता की विधि-विधान से पूजा की और दान पुण्य किया। मंदिर परिसर का माहौल देवी गीतों से भक्तिमय हो गया था। सुरक्षा की ²ष्टि पुलिस कर्मियों ने श्रद्धालुओं को शारीरिक दूरी का पालन कराया। लोगों को मूर्ति स्पर्श करने, जल चढ़ाने से रोक दिया गया। दूर से ही लोगों को दर्शन पूजन करने दिया गया। चंदौली में मां काली, श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर परिसर के देवी मंदिर, पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में हवन किया गया।

loksabha election banner

पीडीडीयू नगर प्रतिनिधि के अनुसार मंदिरों में मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी। महिलाओं ने मां की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। शहर के प्राचीन मंदिरों को दुल्हन की तरफ सजाया गया है। मंदिरों में सुबह चार बजे ही भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया था। जोत, माता की चुनरी, माता का श्रृंगार, नारियल चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगी।

चकिया प्रतिनिधि के अनुसार या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: का मंत्र गुरुवार को देवी मंदिर गुंजायमान रहे। मां के दरबार में भक्तों ने मत्था टेका और परिवार के सुख एवं समृद्धि की कामना की।

प्राचीन मां कालीजी मंदिर में भक्तों ने हाजिरी लगाई। प्रशासन के कड़े निर्देश के बाद भी सुबह 10 बजे भक्तों की भारी भीड़ कोरोना गाइड लाइन को दरकिनार करते हुए मंदिर में प्रवेश कर गई। नगर स्थित झंडा माता, दुर्गाजी मंदिर, हेतिमपुर स्थित मां दुर्गाजी, आदि देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भोर में ही मंदिरों के पट खोल दिए गए। भक्तों ने श्रद्धा व विश्वास के अर्चन-पूजा किया। मां को पूजन सामग्री अर्पित की। दोपहर में श्रद्धालुओं खासकर महिलाओं की भीड़ बढ़ गई। भक्त जयकारे व मां के भजन गाकर भक्ति में लीन दिखे। देरशाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.