महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लगाया गुलाल
जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) शहर महिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को परशुर
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 06:22 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 06:22 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : शहर महिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को परशुरामपुर वार्ड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा होली रंगों का त्यौहार है। यह पर्व आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। देश की विभिन्न धर्मों की संस्कृति भी हमें यह प्रेरित करती हैो कि हम सब एक हैं और हमारी एकता और अखंडता को कोई भी तोड़ नहीं सकता। सभी महिलाओं को सभी धर्मों के त्यौहार का सम्मान करना चाहिए और मिलजुलकर मनाना चाहिए। चंदा देवी, सुमन सिंह, पुष्पा चौहान, सुमन पाल, मनकुंवर देवी, कमला देवी, रेनू चौहान, निर्मला देवी, कुमारी देवी, अर्चना, सुमन मौर्या आदि मौजूद थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें