सांप के डंसने से महिला की मौत
नौगढ़ (चंदौली) चकरघट्टा के शाहपुर गांव में शनिवार की देर रात सांप के डंसने से दुलारी 27 वर्ष की मौत हो गई। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 06:45 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 06:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : चकरघट्टा के शाहपुर गांव में शनिवार की देर रात सांप के डंसने से दुलारी 27 वर्ष की मौत हो गई। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया।
नीरज जायसवाल की पत्नी दुलारी की ससुराल पन्नू गंज थाना के तुर्ती गांव में थी। वह काफी दिनों से अपने मायका शाहपुर में रह रही थी। रोज की भांति दुलारी भोजन करने के बाद आंगन में जमीन पर सो गई। लगभग दो बजे रात को उसे सर्प ने डंस लिया। आनन-फानन में स्वजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें