जलजमाव को लेकर करेंगे आंदोलन
कस्बा के मुख्यमार्ग पर जलजमाव की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने मौके का निरीक्षण किया। एक्सईएन पीडब्लूडी को फोन कर समस्या से अवगत कराया और 25 दिसम्बर के बाद आंदोलन की चेतावनी दी है।
जासं, सकलडीहा (चंदौली) : कस्बा के मुख्यमार्ग पर जलजमाव की समस्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने मौके का जायजा लिया। एक्सईएन पीडब्लूडी को फोन कर समस्या से अवगत कराया और 25 दिसम्बर के बाद आंदोलन की चेतावनी दी।
कस्बा में चंदौली-चहनियां मुख्य मार्ग पर महीनों से जलजमाव की समस्या बनी है। आलम यह कि व्यापार और आवगमन प्रभावित है। दबंगों द्वारा कब्जा करने के कारण यह समस्या सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ी है। सांसद और कैबिनेट मंत्री के निर्देश के बावजूद अधिकारी मस्त हैं। पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी ने समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। सुभाष यादव, सिटू यादव, रविन्द्र प्रताप सिंह, पुत्तुल यादव आदि उपस्थित थे।