मार्ग पर जलजमाव, ग्रामीणों का प्रदर्शन
जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) चिरईगांव में राधा कृष्ण मंदिर के पास हो रहे जलजमाव से
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 07:08 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 07:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : चिरईगांव में राधा कृष्ण मंदिर के पास हो रहे जलजमाव से आजिज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। चेताया समस़्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा चारी- दैथा मार्ग पर चिरईगांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास काफी दिनों से जलजमाव हो रहा है। इससे आमजन को परेशानी होती है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। सुमंत सिंह अन्ना, अंगद यादव, जवाहिर यादव, सुधीर, मुहम्मदीन, देवेंद्र, इंद्रपाल, रामानंद, मंगरु आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें