ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर जताया विरोध
सपा के नेतृत्व में किसान और महिलाओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के नाम प्रेषित पत्रक तहसील प्रशासन को सौपा। उन्होंने आरोप लगाया बारिश के कारण धान की फसल बर्बाद हो गयी । गेहूं की बोआई अब तक बाधित है।
जासं, सकलडीहा (चंदौली) : सपा के नेतृत्व में किसान व महिलाओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध जताया। राज्यपाल के नाम प्रेषित पत्रक तहसील प्रशासन को सौंपा। आरोप लगाया बारिश के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई। गेहूं की बोआई अब तक बाधित है, लेकिन सरकार ने बर्बाद फसलों का मुआवजा तक नहीं दिया। कस्बा में नो इंट्री के बावजूद जाम की समस्या बनी है। महीनों बाद भी कस्बा के मुख्य मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ कोरमपूर्ति कर रहे हैं। बिजली का बकाया बिल जमा करने के बाद भी मनमाने ढंग से बिल आने से उपभोक्ता परेशान हैं। सवारी वाहनों द्वारा मनमाने किराए पर पाबंदी लगाने की मांग की। सेचन सिंह यादव, केशव राजभर, साहब यादव, सोमारू शर्मा, गणेश आदि थे।