सड़क मरम्मत को ग्रामीणों का प्रदर्शन
सैदूपुर लेहरा साख मार्ग से मनकपड़ा गांव जाने वाले मार्ग की म
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 07:39 PM (IST)
जागरण संवाददाता, इलिया (चंदौली) : सैदूपुर लेहरा साख मार्ग से मनकपड़ा गांव जाने वाले मार्ग की मरम्मत के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा मुख्य सड़क एक दशक से खराब है। दो दिन की बरसात में यह चलने लायक भी नहीं रहा। मार्ग पर चलने की किसी ने हिम्मत जुटा ली तो उसका चुटहिल होना तय है। कई बार से मार्ग मरम्मत को आवाज उठाई गई लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें