कठिन चुनौतियों में जारी रहेगी विकास यात्रा : डा. महेंद्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली लोकसभा सीट से दोबारा सांसद बने डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कठिन चुनौतियों में भी विकास की यात्रा जारी रहेगी। क्षेत्र में जो कार्य अधूरे रह गए है वे जल्द पूर्ण होंगे वहीं कई ऐसी नई परियोजनाएं उनके जेहन में हैं जिन्हें जिले की धरती पर उतारना है।
जागरण संवाददाता, चंदौली : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली लोकसभा सीट से दोबारा सांसद बने डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कठिन चुनौतियों में भी विकास की यात्रा जारी रहेगी। क्षेत्र में जो कार्य अधूरे रह गए हैं वे जल्द पूर्ण होंगे वहीं कई ऐसी नई परियोजनाएं उनके जेहन में हैं जिन्हें जिले की धरती पर उतारना है। उससे कृषि प्रधान जनपद को काफी लाभ होगा। चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव होगा। प्रदेश में गठबंधन की हार पर बोले उन्होंने पहले ही कहा था कि मायावती अखिलेश को बबुआ बनाकर छोड़ेंगी। इस चुनाव में उन्होंने अखिलेश को वाकई में बबुआ बना दिया।
2014 के चुनाव में बसपा का सूपड़ा साफ हो गया था लेकिन उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए सपा से मेल किया। अपना वजूद तो बचा लिया लेकिन सपा का नुकसान किया। यदि सपा अकेले लड़ती तो भी उसे इतनी सीटें मिल सकती थीं। लेकिन प्रदेश के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, उनकी कर्मठता, ईमानदारी पर भरोसा किया और प्रदेश से 61 सीटें जिताकर जाति-बिरादरी की राजनीति को आईना दिखाने का काम किया है। यह उनकी हार नहीं बल्कि उनका गुरुर टूटा है। गठबंधन पर बोले इसकी न नीति थी, न सिद्धांत और न ही कोई एजेंडा। अपनी जीत पर बोले हर वर्ग से उन्हें मत के रूप में आशीर्वाद मिला। इसलिए मतदाताओं को साधूवाद। जिले के विकास को कहा महाविद्यालयों में प्राध्यापकों की कमी पूरा कराई जाएगी। पालीटेक्निक में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी। ताकि तकनीकी शिक्षा ले रहे छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिल सके।