पेड़ की टहनी टूटी, रेल कर्मी जख्मी
रेलवे के इंडियन इस्टीच्यूट कालोनी में रविवार को एक रेल कर्मी के ऊपर पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। घटना में रेल कर्मी के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन कर्मचारी को लेकर लोको मंडलीय चिकित्सालय पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : रेलवे के इंडियन इस्टीच्यूट कालोनी में रविवार को एक रेल कर्मी के ऊपर पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। घटना में रेल कर्मी के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन कर्मचारी को लेकर लोको मंडलीय चिकित्सालय पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। इंडियन इंस्टीच्यूट कालोनी के क्वार्टर नंबर 1028 में तापोस कुमार डे रहते हैं। सुबह वे कहीं जा रहे तभी उनके घर से कुछ कदम दूर स्थित आम के पेड़ की टहनी टूटकर उनके ऊपर गिर गई। इससे उनके सिर में चोट लग गई। चीख पुकार सुनकर उनके परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।