व्यापारियों ने जलावाया अलाव, मिली राहत
जागरण संवाददाता वनगावां (चंदौली) भीषण ठंड में तहसील प्रशासन की ओर से ग्रामीण अंचलों में अ
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 06:32 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 06:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, वनगावां (चंदौली): भीषण ठंड में तहसील प्रशासन की ओर से ग्रामीण अंचलों में अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। इससे लोग ठिठुरने को विवश हैं। शहाबगंज कस्बे के आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास व्यापारियों ने चंदा जुटाकर अलाव जलाया।
इससे स्थानीय दुकानदार, ग्राहकों के साथ ही आमजन को ठंड से राहत मिली। व्यापारी नेता तस्लीम अहमद ने कहा कि शीतलहर व गलन से जनजीवन बेहाल हो गया है। बाजार में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से व्यापारी परेशान हैं। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें