विद्युत पोल बदलने के लिए उठाई आवाज
जागरण संवाददाता कमालपुर (चंदौली) रामदासपुर में गांव में जर्जर विद्युत पोल बदलने की मांग को पर्दर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 05:19 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 10:05 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कमालपुर (चंदौली) : रामदासपुर में गांव में जर्जर विद्युत पोल बदलने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद पोल को नहीं बदला जा रहा है। इससे दुर्घटना का भय बना हुआ है। समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता। वंदे मातरम सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि कई बार अधिकारियों से समस्या के बाबत अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। राजन, विशाल पासवान, निरंजन सिंह, उमेश यादव, राम सिंह यादव, अभिषेक आदि ग्रामीण मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें