चोरों ने घर में लगाई आग नकद लेकर फरार
नियामताबाद (चंदौली) औद्योगिक नगर क्षेत्र के वीडीए कालोनी में शनिवार की देर रात रविद्र नागपाल के घर में आग लगा कर चोर नकदी ले कर फरार हो गए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Dec 2021 07:19 PM (IST)Updated: Sun, 26 Dec 2021 07:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली) : औद्योगिक नगर क्षेत्र के वीडीए कालोनी में शनिवार की देर रात रविद्र नागपाल के घर में आग लगा कर चोर नकदी ले कर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भुक्तभोगी के अनुसार शनिवार की देर शाम वह खाना खाने के बाद सपरिवार सोने चला गया। इसी बीच देर रात किसी समय चोर घर में घुसकर अगलगी कर घर में रखे 17 हजार 500 रुपए नकदी ले गए। घटना की जानकारी भुक्तभोगी को रविवार की सुबह हुई। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घर में आग पूजा पाठ के दौरान लगी थी। मामला संदिग्ध लग रहा है। वैसे मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें