Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेगा वामदल

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में वामदल अपनी ताकत दिखाएगा। इसे रोकने के लिए आंदोलन होगा। यह निर्णय शनिवार को नगर के ठाकुरबाड़ी परिसर में हुई वामदलों की संयुक्त बैठक में लिया गया। स्वराज अभियान मंच व किसान मजदूर यूनियन के नेता अजय राय ने कहा केंद्र व प्रदेश में सरकार होने के बावजूद भाजपा भ्रष्टाचार नहीं रोक पा रही है। पार्टी के नेता इसे बढ़ावा दे रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वालों पर जानलेवा हमला किया जा रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 08:43 PM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेगा वामदल
भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेगा वामदल

जासं, चकिया (चंदौली) : भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में वामदल अपनी ताकत दिखाएगा। इसे रोकने के लिए आंदोलन होगा। यह निर्णय शनिवार को नगर के ठाकुरबाड़ी परिसर में हुई वामदलों की संयुक्त बैठक में लिया गया। स्वराज अभियान मंच व किसान मजदूर यूनियन के नेता अजय राय ने कहा केंद्र व प्रदेश में सरकार होने के बावजूद भाजपा भ्रष्टाचार नहीं रोक पा रही। पार्टी के नेता इसे बढ़ावा दे रहे। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वालों पर जानलेवा हमला किया जा रहा।

loksabha election banner

भाकपा के जिलामंत्री शुकदेव मिश्र ने कहा भ्रष्टाचार चरम पर है। ग्राम पंचायतों व नगर निकायों में व्यापक पैमाने पर कमीशन का खेल चल रहा है। अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की सांठगांठ से योजनाओं में घोटाला किया जा रहा। शिवनारायण बिद ने कहा प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बच्चियां हैवानियत की शिकार हो रही हैं। मिश्री लाल पासवान, अखिलेश दुबे, लालचंद सिंह यादव, लालमनी विश्वकर्मा, रामेश्वर प्रसाद, रामकुमार राय, मस्सू खान आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.