Move to Jagran APP

नरवन के ताल-तलैया सिहाड़े की खेती से गुलजार

जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) नरवन के ताल तलैया में अब सिघाड़े की खेती गुलजार हो गए ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 10:30 PM (IST)
नरवन के ताल-तलैया सिहाड़े की खेती से गुलजार
नरवन के ताल-तलैया सिहाड़े की खेती से गुलजार

जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : नरवन के ताल तलैया में अब सिघाड़े की खेती गुलजार हो गए हैं। तालाबों में सिघाड़े की खेती लहलहा रही है। फसल में अब फल लगने शुरू हो गये हैं। किसानों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो इस वर्ष मुनाफा होगा।

loksabha election banner

नरवन के किसान अब सभी प्रकार की खेती में करने लगे हैं। धान की सुनहरी क्यारी से बचे ताल तलैयों में सिघाड़े की फसल दिख रही है। इसमें अधिकांश किसान बटाई पर खेती किए हैं। क्षेत्र के अदसड़, महुजी, कोदई, मरूई, परसियां, शंभूपुर ,रामपुर आदि गांवों के तालाबों में सिघाड़े की खेती से किसान प्रफुल्लित हैं। किसान लल्लू, बिरजू , हरदेव, कमलेश, शिव प्रसाद आदि ने कहा कि सिघाड़े की फसल अच्छी है। फल निकलने लगे हैं। चालू सीजन में अच्छा मुनाफा की उम्मीद है। बताया कि सिघाड़े के ताजा फल से ज्यादा सूखा कर बेचने से मुनाफा होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.