Move to Jagran APP

किशोरी के अपहरण का साजिशकर्ता जंक्शन से गिरफ्तार

दिल्ली के ओखला थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण के साजिशकर्ता मनीष को शुक्रवार को स्थानीय जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया गया। वह डाउन बेंगलुरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस से दानापुर जा रहा था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 07:09 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 07:09 PM (IST)
किशोरी के अपहरण का साजिशकर्ता जंक्शन से गिरफ्तार
किशोरी के अपहरण का साजिशकर्ता जंक्शन से गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : दिल्ली के ओखला थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण के साजिशकर्ता मनीष को शुक्रवार को स्थानीय जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया गया। वह डाउन बेंगलुरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस से दानापुर जा रहा था। मनीष की साजिश के तहत 27 दिसंबर को नालंदा (बिहार) निवासी उसका साला सोनू ने किशोरी का अपहरण किया था। आरपीएफ ने सोनू को कोलकाता से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। अपहरणकर्ता किशोरी के स्वजन से एक लाख रुपये की फिरौती की मांग कर रहे थे। दोनों आरोपितों (जीजा-साला) को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई।

prime article banner

मूलरूप से पटना के धनरुआ थाने की निवासी किशोरी के पिता दिल्ली में काम करते हैं। दिल्ली में ही नालंदा का सोनू भी कपड़े की दुकान में काम करता था। उसका जीजा मनीष चेन्नई में रहता है। जीजा द्वारा रची गई साजिश के तहत 27 दिसंबर को सोनू किशोरी का अपहरण कर उसे चेन्नई मनीष के यहां ले गया। कुछ दिन बीतने के बाद मनीष ने किशोरी के परिजनों से फोन कर उसे रिहा करने के एवज में एक लाख रुपयों की मांग की और उन्हें चेन्नई बुलाया। जानकारी पाकर परिजन चेन्नई पहुंचे, लेकिन मनीष उनसे वहां नहीं मिला। उधर, सोनू किशोरी को लेकर कोलकाता चला गया था। थक हारकर परिजन घर लौट आए। दुबारा मनीष का फोन आने पर परिजनों ने उसे रुपये लेने के लिए पटना आने के लिए कहा। इसके बाद मनीष ने उन्हें संघमित्रा एक्सप्रेस से उन्हें आने की जानकारी दी। उधर, स्वजन ने दिल्ली पुलिस को इससे अवगत कराया। दिल्ली पुलिस की सूचना पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार ने मनीष को दबोचने के लिए जवानों की टीम तैयार की। सुबह प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन के आते ही जवानों ने घेराबंदी कर कोच संख्या एस-10 के बर्थ संख्या 16 पर यात्रा कर रहे मनीष को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ में उसने कोलकाता में सोनू के साथ किशोरी के होने की बात बताई। जानकारी पाकर दिल्ली पुलिस कोलकाता में सोनू को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी का मेडिकल कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.