नहीं जल रहा अलाव, ठंड से ठिठुर रहे लोग
धानापुर (चंदौली) पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड ने आमजन को परेशान कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Jan 2022 05:32 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 05:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, धानापुर (चंदौली) : पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड ने आमजन को परेशान कर दिया है। सोमवार को भी ठंड की गति तेज रही। घने कोहरे के कारण जन जीवन पर विपरीत असर पड़ा। बावजूद इसके चट्टी, चौराहों व चाय पान की दुकानों पर प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे लोग ठंड में ठिठुरते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन का फरमान केचल कागजों में चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग पुआल, गोबर का कंडा व धान की भूसी जलाकर ठंड से निजात पा रहे हैं। विजय सिंह, अरशद खान, शाहआलम, भोनू, जुम्मन, लवकुश, कन्हैया आदि ने अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें