वनांचल में नहीं जल रहा अलाव, ठिठुर रहे ग्रामीण
जागरण संवाददाता शिकारगंज (चंदौली) कड़ाके की ठंड के बाद भी प्रशासन की ओर से क्षेत्र क
जागरण संवाददाता, शिकारगंज (चंदौली) : कड़ाके की ठंड के बाद भी प्रशासन की ओर से क्षेत्र के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही है। मंगलवार को कड़ाके की ठंड में गरीब परिवार के लोग ठिठुरते नजर आए। बावजूद इसके प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है।
पिछले तीन दिनों से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। रात में पारा लुढ़कने से ठंड चरम सीमा पर पहुंच जा रही है। मंगलवार की दोपहर में भगवान भास्कर के दर्शन होने के बावजूद दिन भर गलन बरकरार रही। वहीं शाम ढलते ही ठंड में इजाफा हो गया। स्थानीय कस्बा, मुजफ्फरपुर, हेतिमपुर, पंडी, अलीपुर-भगड़ा, गायघाट, मुड़हुआ, हिनौती दक्षिणी, नेवाजगंज, फिरोजपुर, बलिया खुर्द, गनेशपुर सहित पूरा इलाका जंगल व पहाड़ों से घिरा है। बावजूद इसके तहसील प्रशासन की ओर से अभी तक इन गांवों में अलाव नहीं जलवाया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतर गरीब तबके के लोग निवास करते हैं। अलाव नहीं जलने से गंभीर संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा। इंसान के साथ-साथ पशु पक्षी ठंड से बेहाल हैं। कमोवेश यही हाल मैदानी इलाके का भी है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।