दूषित जल से उत्पन्न बीमारियां ले लेती हैं जान
जागरण संवाददाता, मुगलसराय (चंदौली) : विश्व भूगर्भ जल दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को अखिल भारतीय अ
जागरण संवाददाता, मुगलसराय (चंदौली) : विश्व भूगर्भ जल दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ने पराहूपुर में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप ¨सह दाढ़ी ने कहा विश्व की लगभग 65 करोड़ आबादी को स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं है। प्रतिवर्ष करीब 9 लाख लोगों की दूषित जल से उत्पन्न बीमारियों के कारण जनहानि होती है। समस्या जल की उपलब्धता नहीं है बल्कि स्वच्छ जल उपलब्ध न होना है। इसका उपाय है कि एक बार प्रयोग किया गया जल नदी नालों में न बहाकर ट्रीटमेंट के बाद ¨सचाई में प्रयोग किया जाए। इससे भूगर्भ जल स्तर में कमी आएगी। यह जल पीने के लिए उपलब्ध रहे। जल के स्त्रोत सीमित हैं और जल का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए हमें जल की बर्बादी को रोकने के प्रयास करना चाहिए। जल प्रकृति की अनमोल धरोहर है और सभी के जीवन के लिए अनिवार्य है। इस अवसर पर विजय बहादुर ¨सह, तारकेश्वर ¨सह, हरेंद्र, रवि प्रकाश ¨सह, रामराज यादव, बच्चा मिश्रा, मनीष तिवारी, अमित गिरी, कमलेश चंद्र पांडेय, मुन्ना, संतोष श्रीवास्तव, सुनीता चौधरी आदि उपस्थित थे।